BAAS SPEAK UP

BAAS SPEAK UP
भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) की आजीवन प्राथमिक सदस्यता का नवीनतम जीरो (0) नंबर फॉर्म यहाँ पर क्लिक करके डाउन लोड और प्रिंट किया जा सकता है!
‘यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतना घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, 0141-2222225, 98285-02666

PRESSPALIKA NEWS CHANNEL-प्रेसपालिका न्यूज चैनल

Showing posts with label हाई कोर्ट. Show all posts
Showing posts with label हाई कोर्ट. Show all posts

18.11.10

दिल्ली हाई कोर्ट का यह कैसा न्याय, अपराध सिद्ध फिर भी सजा नहीं!


इस बात को कोई साधारण पढालिखा या साधारण सी समझ रखने वाला व्यक्ति भी समझता है कि देश के खजाने को नुकसान पहुँचाने वाला व्यक्ति देशद्रोही से कम अपराधी नहीं हो सकता और उसके विरुद्ध कानून में किसी भी प्रकार के रहम की व्यवस्था नहीं होनी चाहिये, लेकिन जिन्दगीभर भ्रष्टाचार के जरिये करोडों का धन अर्जित करने वालों को सेवानिवृत्ति के बाद यदि 1/2 पेंशन रोक कर सजा देना ही न्याय है तो फिर इसे तो कोई भी सरकारी अफसर खुशी-खुशी स्वीकार कर लेगा।

यह आलेख आप निम्न साइट्स पर भी पढ़ सकते हैं :-
1-http://nvonews.in/2010/11/20/life-style/12497/
2-http://www.pressnote.in/nirkunsh-awaz_100573.html
3-http://himalayauk.org/2010/11/20/%E0%A4%AF%E0%A4%B9-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7/
4-http://www.janokti.com/government-failure-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80/%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%88-%E0%A4%B8%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88/
5-http://khabarindiya.com/index.php/articles/show/526_yah_kaisa_nyay?utm_source=feedburner&utm_medium=email&utm_campaign=Feed:+khabarindiya+(KhabarIndiya.Com)&utm_content=Yahoo!+Mail
6-http://www.merikhabar.com/news_details.php?nid=37049
7-http://presspalika.mywebdunia.com/2010/11/20/1290231720000.htmll
8-http://drnirankush.wordpress.com/2010/11/20/%E0%A4%AF%E0%A4%B9-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7/
9-http://www.janjwar.com/2010/11/blog-post_21.html#links
10-http://www.pravakta.com/story/16375
11-http://www.nns24.net/khabar/article_detail.php?id=81&type=1
12-http://presspalika.blogspot.com/2010/11/blog-post_19.html


डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'

पिछले दिनों दिल्ली हाई कोर्ट ने एक निर्णय सुनाया, जिसमें न्यायाधीश द्वय प्रदीप नंदराजोग तथा एमसी गर्ग की खण्डपीठ ने रक्षा मंत्रालय से वरिष्ठ लेखा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हो चुके एचएल गुलाटी की आधी पेंशन काटे जाने की बात कही गयी। गुलाटी भारत सरकार की सेवा करतु हुए 36 झूठे दावों के लिए भुगतान को मंजूरी देकर सरकारी खजाने को 42 लाख रुपये से भी अधिक की चपत लगायी थी। हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार का अपराध सिद्ध होने पर भी गुलाटी को जेल में डालने पर विचार तक नहीं किया और रक्षा मंत्रालय में रहकर भ्रष्ट आचरण करने वाले एचएल गुलाटी की 50 फीसदी पेंशन काटी जाने की सजा सुना दी।

हाई कोर्ट के इस निर्णय से भ्रष्टाचार को बढावा ही मिलेगा :

इस निर्णय को अनेक तथाकथित राष्ट्रीय कहलाने वाले समाचार-पत्रों और इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने अफसरों के लिये कोर्ट का कडा सन्देश कहकर प्रचारित किया। जबकि मेरा मानना है कि एक सिद्धदोष भ्रष्ट अपराधी के विरुद्ध हाई कोर्ट का इससे नरम रुख और क्या हो सकता था? मैं तो यहाँ तक कहना चाहूँगा कि हाई कोर्ट के इस निर्णय से भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के बजाय भ्रष्टाचार को बढावा ही मिलेगा।

अनुशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ दण्ड विधियों के तहत भी कार्यवाही :

प्रश्न यह नहीं है कि कोर्ट का रुख नरम है या कडा, बल्कि सबसे बडा सवाल तो यह है कि 42 लाख रुपये का गलत भुगतान करवाने वाले भ्रष्टाचारी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला दर्ज करके दण्डात्मक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? और केवल विभागीय जाँच करके और विभागीय नियमों के तहत की जाने वाली अनुशासनिक कार्यवाही की औपचरिकता पूर्ण करके मामले की फायल बन्द क्यों कर दी गयी? जबकि विभागीय कानून में स्पष्ट प्रावधान है कि लोक सेवकों द्वारा किये जाने वाले अपराधों के लिये अनुशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ दण्ड विधियों के तहत भी कार्यवाही की जा सकती है या की जानी चाहिये।

कार्यवाही की जा सकती है या की जानी चाहिये शब्दावली भी समस्या की असल जड और 99 फीसदी समस्याओं के मूल कारण आईएएस :
इन कानूनों में-कार्यवाही की जा सकती है या की जानी चाहिये शब्दावली भी समस्या की असल जड है! इसके स्थान पर विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ दण्ड विधियों के तहत भी कार्यवाही की जायेगी और ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदार उच्च लोक सेवक या विभागाध्यक्ष के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी। ऐसा कानूनी प्रावधान क्यों नहीं है? जवाब भी बहुत साफ है, क्योंकि कानून बनाने वाले वही लोग हैं, जिनको ऐसा प्रावधान लागू करना होता है। ऐसे में कौन अपने गले में फांसी का फन्दा बनाकर डालना चाहेगा? कहने को तो भारत में लोकतन्त्र है और जनता द्वारा निर्वाचित सांसद, संसद मिलबैठकर कानून बनाते हैं, लेकिन- संसद के समक्ष पेश किये जाने वाले कानूनों की संरचना भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्पाद महामानवों द्वारा की जाती हैं। जो स्वयं ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस देश की 99 फीसदी समस्याओं के मूल कारण हैं।

जनता को कारावास और जनता के नौकरों की मात्र निंदा :
विचारणीय विषय है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को गाली-गलोंच और मारपीट करता है तो आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध बनाता है और ऐसे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस जाँच करती है। मजिस्ट्रेट के समक्ष खुली अदालत में मामले का विचारण होता है और अपराध सिद्ध होने पर कारावास की सजा होती है, जबकि इसक विपरीत एक अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के किसी सहकर्मी के विरुद्ध यदि यही अपराध किया जाता है तो उच्च पदस्थ अधिकारी या विभागाध्यक्ष ऐसे आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाकर स्वयं ही अपने विभाग के अनुशासनिक नियमों के तहत कार्यवाही करते हैं। जिसके तहत आमतौर पर चेतावनी, उसके कृत्य की भर्त्सना (निंदा) किये जाने आदि का दण्ड दिया जाता है और मामले को दफा-दफा कर दिया जाता है।

विभागाध्यक्ष भी तो अपराध कारित करते रहते हैं :
इस प्रकार के प्रकरणों में प्रताड़ित या व्यथित व्यक्ति (पक्षकार) की कमी के कारण भी अपराधी लोक सेवक कानूनी सजा से बच जाता है, क्योंकि व्यथित व्यक्ति स्वयं भी चाहे तो मुकदमा दायर कर सकता है, लेकिन अपनी नौकरी को खतरा होने की सम्भावना के चलते वह ऐसा नहीं करता है। लेकिन यदि विभागाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दायर करवाया जाये तो विभागाध्यक्ष की नौकरी को तो किसी प्रकार का खतरा नहीं हो सकता, लेकिन विभागाध्यक्ष द्वारा पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं करवाया जाता है। जिसकी भी वजह होती है-स्वयं विभागाध्यक्ष भी तो आये दिन इस प्रकार के अपराध कारित करते हुए ही अपने विभाग में अपने अधिनस्थों पर आतंक को कायम रख पाते हैं। जिसके चलते मनमानी व्यवस्था संचालित होती है, जो कानूनों के विरद्ध कार्य करवाकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिये जरूरी होता है।

विभागीय जाँच के नाम पर सुरक्षा कवच :
किसी भी सरकारी विभाग में किसी महिलाकर्मी के साथ छेडछाड या यौन-उत्पीडन करने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार करने, रिश्वत मांगने आदि मामलों में भी इसी प्रकार की अनुशासनिक कार्यवाही होती है, जबकि इसी प्रकार के अपराध आम व्यक्ति द्वारा किये जाने पर, उन्हें जेल की हवा खानी पडती है। ऐसे में यह साफ तौर पर प्रमाणित हो जाता है कि जनता की सेवा करने के लिये, जनता के धन से, जनता के नौकर के रूप में नियुक्ति सरकारी अधिकारी या कर्मचारी, नौकरी लगते ही जनता और कानून से उच्च हो जाते हैं। उन्हें आम जनता की तरह सजा नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें विभागीय जाँच के नाम पर सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाया दिया जाता है।

विभागीय जाँच का असली मकसद अपराधी को बचाना :
जबकि विधि के इतिहास में जाकर गहराई से और निष्पक्षतापूर्वक देखा जाये तो प्रारम्भ में विभागीय जाँच की अवधारणा केवल उन मामलों के लिये स्वीकार की गयी थी, जिनमें कार्यालयीन (ओफिसियल) कार्य को अंजाम देने के दौरान लापरवाही करने, बार-बार गलतियाँ करने और कार्य को समय पर निष्पादित नहीं करने जैसे दुराचरण के जिम्मेदार लोक सेवकों को छोटी-मोटी शास्ती देकर सुधारा जा सके, लेकिन कालान्तर में लोक सेवकों के सभी प्रकार के कुकृत्यों को केवल दुराचरण मानकर विभागीय जाँच का नाटकर करके, उन्हें बचाने की व्यवस्था लागू कर दी गयी। जिसकी ओट में सजा देने का केवल नाटक भर किया जाता है, विभागीय जाँच का असली मकसद अपराधी को बचाना होता है।
खजाने को नुकसान पहुँचाने वाला देशद्रोही से कम नहीं :
इस बात को कोई साधारण पढालिखा या साधारण सी समझ रखने वाला व्यक्ति भी समझता है कि देश के खजाने को नुकसान पहुँचाने वाला व्यक्ति देशद्रोही से कम अपराधी नहीं हो सकता और उसके विरुद्ध कानून में किसी भी प्रकार के रहम की व्यवस्था नहीं होनी चाहिये, लेकिन जिन्दगीभर भ्रष्टाचार के जरिये करोडों का धन अर्जित करने वालों को सेवानिवृत्ति के बाद यदि 1/2 पेंशन रोक कर सजा देना ही न्याय है तो फिर इसे तो कोई भी सरकारी अफसर खुशी-खुशी स्वीकार कर लेगा।

उम्र कैद की सजा का अपराध करके भी अपराधी नहीं :

दिल्ली हाई कोर्ट के इस निर्णय से 42 लाख रुपये के गलत भुगतान का अपराधी सिद्ध होने पर भी गुलाटी न तो चुनाव लडने या मतदान करने से वंचित होगा और न हीं वह कानून के अनुसार अपराधी सिद्ध हो सका है। उसे केवल दुराचरण का दोषी ठहराया गया है। जबकि ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409 के अनुसार आपराधिक न्यासभंग का मामला बनता है, जिसमें अपराध सिद्ध होने पर आजीवन कारावास तक की सजा का कडा प्रावधान किया गया है। फिर प्रश्न वही खडा हो जाता है कि इस कानून के तहत मुकदमा कौन दर्ज करे?
जब तक कानून की शब्दावली में-ऐसा किया जा सकता है! किया जाना चाहिये! आदि शब्द कायम हैं कोई कुछ नहीं कर सकता! जिस व्यक्ति ने 36 मामलों में गलत भुगतान करवाया और सरकारी खजाने को 42 लाख की क्षति कारित की, उसके पीछे उसका कोई पवित्र ध्येय तो रहा नहीं होगा, बल्कि 42 लाख में से हिस्सेदारी तय होने के बाद ही भुगतान किया गया होगा। जो सीधे तौर पर सरकारी धन, जो लोक सेवकों के पास जनता की अमानत होता है। उस अमान की खयानत करने का मामला बनता है, जिसकी सजा उक्त धारा 409 के तहत अपराधी को मिलनी ही चाहिये।
कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर आपराधिक मामले दर्ज करने के आदेश देने चाहिये :

मेरा तो स्पष्ट मामना है कि जैसे ही कोर्ट के समक्ष ऐसे प्रकरण आयें, कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर अपराधी के साथ-साथ सक्षम उच्च अधिकारी या विभागाध्यक्ष के विरुद्ध भी आपराधिक मामले दर्ज करने के आदेश देने चाहिये, जिससे ऐसे मामलों में स्वत: ही प्रारम्भिक स्तर पर ही पुलिस में मामले दर्ज होने शुरू हो जायें और अपराधी विभागीय जाँच की आड में सजा से बच कर नहीं निकल सकें। इसके लिये आमजन को आगे आना होगा और संसद को भी इस प्रकार का कानून बनाने के लिये बाध्य करना होगा। अन्यथा गुलाटी जैसे भ्रष्टाचारी जनता के धन को इसी तरह से लूटते रहेंगे और सरेआम बचकर इसी भांति निकलते भी रहेंगे।

6.11.10

उ. प्र. हाई कोर्ट का मनमाना प्रशासनिक आदेश!


Monday, May 17, 2010


उ. प्र. हाई कोर्ट का मनमाना प्रशासनिक आदेश!



इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि जनहित याचिका के माध्यम से कुछ लोग कानून के इस प्रावधान का दुरुपयोग और स्वयं के हित में उपयोग कर रहे हैं। लेकिन ऐसे कुछ लोगों के कारण सभी लोगों के न्याय प्राप्ति के मार्ग में बाधाएँ खडी कर दी जावें और नागरिकों के संवैधानिक संरक्षण प्राप्त करने के मौलिक अधिकारों पर परोक्ष रूप से पाबन्दी लगादी जावे, यह तो कोई न्याय नहीं हुआ। यदि कोर्ट के समक्ष यह प्रमाणित हो जाता है कि कोई व्यक्ति जनहित याचिका के प्रावधान का दुरुपयोग कर रहा है, तो कोर्ट को ऐसे लोगों को दण्डित करने के लिये कडे कानून बनाने जाने चाहिये, न कि ऐसे चालाक किस्म के लोगों के कारण अन्य निर्दोष लोगों के न्याय प्राप्ति के मार्ग में व्यवधान पैदा किये जावें। मैं समझता हूँ कि न मात्र यह न्याय की माँग है, बल्कि मेरा साफ तौर पर यह भी मानना है कि इस संशोधन की संवैधानिकता को चुनौती दी जानी चाहिये और यदि चुनौती दी गयी तो संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21, 32 एवं 226 की अभी तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गयी विवेचना एवं यह न्याय के पवित्र सिद्धान्तों के सामने यह टिकने वाला नहीं है।
----------------------------------
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'

भारत के न्यायिक इतिहास में उत्तरप्रदेश हाईकोर्ट ऐसा पहला हाई कोर्ट हो गया है, जिसमें अब किसी गरीब और आम व्यक्ति या किसी भी संस्था की ओर से आसानी से जनहित याचिका दायर नहीं की जा सकेगी। हाई कोर्ट की प्रशासनिक कार्यवाही के तहत जारी किये गये उक्त आदेश को देखने से लगता है, मानो यह आदेश कार्यपालिका के किसी अधिकारी द्वारा आम लोगों की आवाज़ को दबाने के लिए जारी किया गया हो। जबकि न्यायिक अधिकारियों से ऐसे कठोर प्रशासकीय आदेशों की अपेक्षा नहीं की जाती है।

उ. प्र. हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाईन के नाम पर यह कदम उठाया है। जिनमें सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड से सम्बन्धित एक मामले में कहा था कि जनहित याचिकाओं का दुरुपयोग रोकने के लिये सभी हाई कोर्ट्‌स को अपने-अपने स्तर पर कदम उठाने चाहिये। उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट ने हाई कोर्ट रूल्स 1952 के अध्याय 22 में संशोधन करके नियम एक में उपनियम 3-ए जोडा है। ऐसा बताया जा रहा है कि उ. प्र. हाई कोर्ट ने यह कहकर के उपरोक्त संशोधन किया है कि इससे हाई कोर्ट में दायर हो रही जनहित याचिकाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना आसान हो सकेगा।

अब इस नये नियम के मुताबिक जब कोई व्यक्ति उ. प्र. हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा तो सबसे पहले उसे एक शपथ-पत्र पेश करके अपना संक्षिप्त परिचय प्रमाणित करना होगा। इसके अलावा शपथ-पत्र में उसे यह भी स्पष्ट करना होगा कि उसका याचिका को दायर करने में कोई व्यक्तिगत हित या लाभ तो निहित नहीं है। उसे यह भी घोषणा करनी होगी कि जनहित याचिका मंजूर होने पर न तो उसे स्वयं को और न ही उसके किसी सम्बन्धी को किसी प्रकार का लाभ होगा। हाई कोर्ट के नये रूल में आगे यह भी कहा गया है कि शपथ-पत्र में स्पष्ट रूप से घोषणा करनी होगी कि याचिका में पारित आदेश से किसी व्यक्ति विशेष, समुदाय अथवा राज्य का नुकसान नहीं होगा।

यदि कोई सामाजिक संस्था याचिका दायर करती है तो उसे भी याचिका दायर करने के लिए अपनी विश्वसनीयता और जनहित से जुडे उसके कार्यों, उपलब्धियों आदि का विस्तृत विवरण दर्शाते हुए शपथ-पत्र पेश करना होगा। हाई कोर्ट के नये संशोधित नियम में यह और कहा गया है कि यदि उपरोक्त शर्तें या इनमें से एक भी शर्त याचिकाकर्ता द्वारा शपथ-पत्र के जरिये पेश की जाने वाली याचिका में स्पष्ट रूप से शामिल तोनहीं की जाती हैं तो याचिका पर हाई कोर्ट विचार ही नहीं करेगा।

हाई कोर्ट के उपरोक्त संशोधन संविधान की मूल भावना को ही समाप्त कर देने वाला है। इस प्रकार के कानून के बाद किसी असक्षम व्यक्ति द्वारा याचिका दायर करना तो हमेशा के लिये समाप्त हो जाने वाला है और पत्र-याचिका जैसी शब्दावली की भी समाप्ति ही समझी जावे। यह न मात्र अनुचित ही, बल्कि असंवैधानिक भी है। यदि गहराई में जाकर देखें तो हम पाते हैं कि जनहित याचिकाओं के जरिये आम लोगों के हितों और मानव अधिकारों का संरक्षण होता रहा है। ऐसे में हाई कोर्ट का यह नया कानून मानव अधिकारों का हनने करने वाला कदम सिद्ध हो सकता है।

इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि जनहित याचिका के माध्यम से कुछ लोग कानून के इस प्रावधान का दुरुपयोग और स्वयं के हित में उपयोग कर रहे हैं। लेकिन ऐसे कुछ लोगों के कारण सभी लोगों के न्याय प्राप्ति के मार्ग में बाधाएँ खडी कर दी जावें और नागरिकों के संवैधानिक संरक्षण प्राप्त करने के मौलिक अधिकारों पर परोक्ष रूप से पाबन्दी लगादी जावे, यह तो कोई न्याय नहीं हुआ।

यदि कोर्ट के समक्ष यह प्रमाणित हो जाता है कि कोई व्यक्ति जनहित याचिका के प्रावधान का दुरुपयोग कर रहा है, तो कोर्ट को ऐसे लोगों को दण्डित करने के लिये कडे कानून बनाने जाने चाहिये, न कि ऐसे चालाक किस्म के लोगों के कारण अन्य निर्दोष लोगों के न्याय प्राप्ति के मार्ग में व्यवधान पैदा किये जावें। मैं समझता हूँ कि न मात्र यह न्याय की माँग है, बल्कि मेरा साफ तौर पर यह भी मानना है कि इस संशोधन की संवैधानिकता को चुनौती दी जानी चाहिये और यदि चुनौती दी गयी तो संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21, 32 एवं 226 की अभी तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गयी विवेचना एवं यह न्याय के पवित्र सिद्धान्तों के सामने यह टिकने वाला नहीं है।

मोरेल नदी बस दुर्घटना : उत्तर मांगते सवाल?

Monday, March 15, 2010


मोरेल नदी बस दुर्घटना : उत्तर मांगते सवाल?

डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'
===========
यदि हम इस दुर्घटना से सबक सीखना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कि इस आलेख में उठाये गये सवालों के जवाब तलाशें। सरकार, प्रशासन एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों पर जन निगरानी रखें, जो हमारा मौलिक अधिकार है। जिसके लिये सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 बहुत बडा हथियार है। इसके साथ-साथ ऐसे दुःखद समय में पुलिस द्वारा किये जाने वाले अहम योगदान को भी नहीं भूलें और उन्हें भी सच्चे मन से धन्यवाद एवं प्रोत्साहन अवश्य दें।
=============================

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के निकट स्थित मोरेल नदी के पुल पर तूडे (चारे) से भरे जुगाड से टकराकर बस नदी में गिर गयी और छब्बीस निर्दोष विद्यार्थी असमय काल के गाल में समा गये। जिनमें बस चालक, परिचालक, एक अध्यापिका और एक हलवाई भी शामिल हैं। बस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोगों के परिजनों पर क्या गुजर रही होगी, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है, लेकिन जो हो गया, उसे लौटाया नहीं जा सकता। हाँ ऐसी दुर्घटनाओं से सबक अवश्य ही सीखा जाना चाहिये। इस बात पर विचार करना चाहिये कि क्या यह दुर्घटना रोकी जा सकती थी? क्या आगे से ऐसी दुर्घटनाएँ ना हों इसके सम्बन्ध में कोई नीति या नियम बनाये जा सकते हैं? इस प्रकार की दुर्घटनाओं में मरने वालों के परिजनों को राहत प्रदान करने के नाम पर, राज्य सरकार द्वारा उनका मजाक उडाने वाली घोषणा करना कितना जायज है? आदि अनेक बातें हैं, जिन पर समाज और सरकार को विचार करके निर्णय लेने की जरूरत है।

सबसे पहली बात जो मैं जोर देकर कहना चाहता हूँ, वो यह कि जो लोग पुलिस को बात-बात पर कोसते रहते हैं। उनके लिये विचार करने की है। हम सभी जानते हैं कि मूलतः पुलिस की तैनाती अपराधों की रोकथाम और अपराधियों को पकडने के लिये की जाती है, लेकिन बस में फंसे लोगों को बस से निकाल कर, अस्पताल तक पहुँचाने में न मात्र पुलिस ने अहम और संवेदनशीलता का परिचय दिया, बल्कि इस कार्य में सहयोग करने के लिये पुलिस ने स्थानीय ग्रामवासियों से भी सहयोग के लिये आग्रह एवं अनुरोध किया, तब जाकर घायलों को अस्पतालों तक पहुँचाया जा सका। इस घटना के सन्दर्भ में एक बार फिर से यह बात समझने की है कि हमेशा पुलिस को कोसने से काम नहीं चलेगा। ऐसे समय पर पुलिस को शाबासी भी देनी चाहिये। इस दुर्घटना के बाद मृतकों को निकालने और घायलों को अस्पताल तक पहुँचाने में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही, जिसके लिये मैं सभी को व्यक्तिगत रूप से तथा मेरी अध्यक्षता में सत्रह राज्यों में संचालित भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) के 4100 से अधिक आजीवन सदस्यों की ओर से शाबासी और शुभकामनाएँ ज्ञापित करता हूँ और आशा करता हूँ कि न मात्र सवाई माधोपुर की पुलिस, बल्कि सम्पूर्ण देश की पुलिस ऐसे समय में ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दुःखी इंसान के आँसू पौंछते समय अधिक संवदेनशीलता का परिचय देगी।

दूसरी बात तूडे (गैंहूं का भूसा) से भरे जुगाड के टकराने के कारण बस की दुर्घटना होना बताया जा रहा है। यदि यह सही है, तो बहुत बडा अपराध है, क्योंकि जुगाड एक ऐसा गैर-कानूनी वाहन है जो उत्तर-पूर्व एवं पूर्वी राजस्थान की सडकों पर मौत के रूप में सरेआम घूम रहा है। अनेक न्यायिक निर्णयों के उपरान्त भी प्रशासन द्वारा इस पर पाबन्दी नहीं लगायी गयी है। जबकि इसी माह के प्रारम्भ में राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य में बिना अनुमति के संचालित हो रहे जुगाडों के मामले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह इनके संचालन को बंद करने के लिए चार सप्ताह में कोई पॉलिसी बनाए। उस समय मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा था कि सरकार ने जिला परिवहन अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जुगाड को जब्त करें और उन्हें नष्ट कर दें। यह भी कहा गया कि निर्देशों की पालना में अभी तक राज्य में एक हजार जुगाडों को जब्त किया जा चुका है। लेकिन खंडपीठ इससे संतुष्ठ नहीं हुई और राज्य सरकार को जुगाडों के संचालन को बंद करने के लिए पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया।

इसलिये जुगाडों को सडकों पर चलने देने के लिये जिम्मेदार राज्य प्रशासन और अन्ततः राज्य सरकार को भी इस दुर्घटना के लिये जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिये। मृतकों के परिवार जनों को राज्य सरकार के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर करने मुआवजा मांगा जाना चाहिये और साथ ही साथ कोर्ट से यह भी आग्रह किया जाये कि आगे से जुगाड सडकों पर चलते पाये जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र के परिवहन विभाग के अफसरों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दायर किये जावें। स्वयं जुगाड चलाने वालों को भी इस दुर्घटना से सबक सीखकर स्वैच्छा से जुगाड संचालन बन्द कर देना चाहिये। यदि वे बन्द नहीं करेंगे तो वे ऐसी ही किसी दुर्घटना को जन्म देंगे या फिर स्वयं कानून के शिकंजे में फंस कर सजा भुगतेंगे।

तीसरे राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को केवल पचास हजार रुपये राहत प्रदान करने की घोषणा करना, हृदय विदारक दुःख झेल रहे परिवारों के जख्मों पर नमक छिडकने के सदृश्य है! यदि ये मृतक किसी कॉन्वेण्ट स्कूल के रहे होते, तब भी क्या सरकार ऐसा ही करती? ऐसी घोषणा करने वालों को शर्म करनी चाहिये। जो सरकार स्वयं ही इन जुगाडों के संचालन के लिये जिम्मेदार है, वो सरकार मात्र पचास हजार की राहत की घोषणा करके पल्ला झाड ले, ऐसा नहीं होना चाहिये। सामाजिक कार्यकर्ताओं को सूचना अधिकार के तहत राज्य सरकार द्वारा दुर्घटना और हादसों में मारे गये लोगों को पिछले पांच वर्ष में घोषित की गयी राहत राशि की जानकारी प्राप्त करके पता लगाना चाहिये। जानकारी मिलने पर साफ हो जायेगा कि सरकार मृतकों की हैसियत और पृष्ठभूमि देखकर राहत राशि की घोषणा करती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके सिद्ध किया जा सकता है कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ भेदभाव करती है, जो न मात्र लोकतन्त्र का मजाक है, बल्कि असंवेदनशीलता का भी परिचायक है। आम लोगों को आगे आकर सरकार की इस प्रकार की मनमानियों पर प्रतिबन्ध लागाना चाहिये। लोगों को सरकार पर दबाव बढाकर मरने वालों के प्रति एक समान नीति एवं नियत अपनाने के लिये सरकार को विवश करने की जरूरत है।

अन्तिम और महत्वूपर्ण बात यह कि जिस बस की दुर्घटना हुई है, उस बस में विद्यार्थियों को एज्यूकेशन ट्यूर पर ले जाया गया था। प्रत्येक बच्चे से चार हजार रुपये अग्रिम वसूले गये थे। इस प्रकार के ट्यूर प्रत्येक गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान में पिकनिक या एज्यूकेशन ट्यूर के नाम पर करवाये जाते हैं। जिनमें प्रत्येक विद्यार्थी को अनिवार्य रूप से शामिल होना होता है। एक प्रकार से यह भी इन शिक्षण संस्थानों ने कमाई का जरिया बना लिया है। जिन गरीब परिवारों के बच्चे पढाई के लिये ही मुश्किल से धन जुटा पाते हैं, उन परिवारों के लिये ऐसे ट्यूर पर खर्च होने वाली धनराशि जुटाना भारी पडता है और उन्हें ऊँची ब्याज दर पर कर्जा लेकर धन जुटाना होता है। जबकि मैं नहीं समझता कि इन ट्यूरों से विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने में कोई सुधार होता होगा? इसलिये इस बात की भी पडताल करने की जरूरत है कि क्या सरकार की ओर से गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों को इस प्रकार के ट्यूर आयोजित करने की स्थायी स्वीकृति मिली हुई है या ऐसे ट्यूर के आयोजन से पूर्व ऐसी स्वीकृति ली जाती है या फिर यह व्यवस्था मनमाने तौर पर चलाई जा रही है? जिन शिक्षण संस्थानों के पास अपने विद्यार्थियों के लिये कानूनी रूप से जरूरी और स्वास्थ्य की दृष्टि से अपरिहार्य खेल के मैदान तो हैं नहीं फिर भी सरकारी बडे-बाबुओं की मेहरबानी से उनको मान्यता मिली हुई है, उन्हें ऐसे ट्यूर आयोजित करके धन कमाने के लिये किसने अधिकृत किया हुआ है? इस बात की जानकारी अभिभावकों और देश के लोगों को होनी चाहिये? यदि इसकी कोई नीति या नियम रहे होते तो बस में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी कैसे बैठाई जा सकती थी?

यदि हम इस दुर्घटना से सबक सीखना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कि इस आलेख में उठाये गये सवालों के जवाब तलाशें। सरकार, प्रशासन एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों पर जन निगरानी रखें, जो हमारा मौलिक अधिकार है। जिसके लिये सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 बहुत बडा हथियार है। इसके साथ-साथ ऐसे दुःखद समय में पुलिस द्वारा किये जाने वाले अहम योगदान को भी नहीं भूलें और उन्हें भी सच्चे मन से धन्यवाद एवं प्रोत्साहन अवश्य दें।