भारतीय संविधान के अनुच्छेद 38 में कहा गया है कि राज्य ऐसी सामाजिक व्यवस्था की, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय राष्ट्रीय जीवन की सभी संस्थाओं को अनुप्राणित करे, भरसक प्रभावी रूप में
BAAS VOICE अर्थात्-Bhrashtachar & Atyachar Anveshan Sansthan (BAAS) के 5210 (14.12.2011 तक) आजीवन कार्यकर्ताओं की आवाज़| कृपया baasindia.blogspot.com, baasoffice.blogspot.com, ppnewschannel.blogspot.com को भी पढने का कष्ट करें! E-mail : baasoffice@gmail.com
BAAS SPEAK UP
भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास) की आजीवन प्राथमिक सदस्यता का नवीनतम जीरो (0) नंबर फॉर्म यहाँ पर क्लिक करके डाउन लोड और प्रिंट किया जा सकता है!
‘यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतना घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, 0141-2222225, 98285-02666
PRESSPALIKA NEWS CHANNEL-प्रेसपालिका न्यूज चैनल
Showing posts with label संरक्षण. Show all posts
Showing posts with label संरक्षण. Show all posts
27.10.11
6.11.10
विपन्न-सवर्ण-बच्चों का संरक्षण!

Saturday, May 22, 2010
विपन्न-सवर्ण-बच्चों का संरक्षण!
======================================
इसलिये बहुत जरूरी है कि विपन्न सवर्णों के उत्थान के लिये ऐसा मध्य का रास्ता निकाला जावे, जिससे विपन्न सवर्णों के बच्चों को केवल आर्थिक कमजोरी की वजह से वांछित उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना पडे। मेरी राय में इसका एक संवैधानिक रास्ता भी बन सकता है। संविधान के अनुच्छेद 15 (3) के प्रकाश में कम से २५ प्रतिशत विपन्न सवर्णों के बच्चों को केवल शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के समय निर्धारित अंकों में छूट प्रदान करने से और इनके बच्चों को अजा एवं अजजा के बच्चों की हीं भांति छात्रवृत्ति प्रदान करने के प्रावधान लागू करने से उनका जीवन संवर सकता है। इसमें साफ कहा गया है कि सरकार बच्चों एवं स्त्रियों के कोई विशेष उपबन्ध करती है तो इससे समानता के सिद्धान्त को उल्लंघन नहीं होगा।
यदि सरकार द्वारा ऐसा किया जाता है तो इससे समाजिक न्याय स्थापित तरने की संविधान की मंशा पूरी होने के साथ-साथ विपन्न सवर्णों के बच्चों को बिना आरक्षण के प्रावधान लागू किये ही आगे बढने का अवसर प्रदान किया जा सकेगा, जो बहुत जरूरी है। इसे हम आरक्षण के बजाय आर्थिक संरक्षण प्रदान करने का वैधानिक उपचार कह सकते हैं। परन्तु इसके लिये समाज में माहौल बनना एवं विपन्न सवर्णों की ओर से इस सम्बन्ध में पुरजोर आवाज उठाया जाना बेहद जरूरी है। क्योंकि वर्तमान लोकतान्त्रिक व्यवस्था में बिना जनान्दोलन एवं बिना मांग उठाये कुछ भी मिलना सपने देखने जैसा है!==============================
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'
आम बोलचाल में जिन्हें सवर्ण या सामान्य वर्ग कहा जाता है, उनमें से एक बडा तबका ऐसे लोगों का है, जिनके पास अपने बधों को पढाने के लिये अत्यधिक जरूरी आर्थिक संसाधन तक उपलब्ध नहीं है । इसके उपरान्त भी उन्हें ऐसे लोगों में शामिल माना जाता रहा है, जो सदियों से मलाईदार रहे हैं। इस प्रकार के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बार-बार मांग उठती रहती है। लेकिन बरसाती नदी की भांति इस मांग को गति नहीं मिल पाती है। पिछले दिनों राजस्थान को आरक्षण का अखाडा बना देने वाली भाजपा की महिला मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे ने गूजरों को कथित रूप से अजजा में शामिल करने का समझौता किया था, उसी समय सामान्य वर्ग की उध समझी जाने वाली जातियों के नामों का उल्लेख करते हुए, उन्हें भी आर्थिक आधार पर नौकरियों में आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की थी। जिसका हश्र वही हुआ, जो कि होना था। जब अपनी मांग के लिये मरमिटने को तैयार और संघर्ष तथा वीरता का पर्याय गूजर जाति तक को उनका हक देने के लिये वसुन्धरा राजे ने ईमानदारी नहीं दिखाई तो सवर्ण लोगों को बिना किसी कारण के आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के वायदे को पूरा करने पर विश्वास करना अपने आपको भुलावे में रखने के सिवा और कुछ भी नहीं है।
ऐसे में आर्थिक रूप से विपन्न लोगों की दुर्दशा पर विचार करने की जिम्मेदारी भी लोकतन्त्र में राजनैतिक दलों की ही होती है। परन्तु इस देश का दुर्भाग्य है कि हमारे यहाँ हर सही और गलत बात को वोट की राजनीति में तोल कर देखा जाता है। बिना वोट की अपेक्षा के बहुत कम मामलों में ही निर्णय लिये जाते हैं। इसका दुष्परिणाम यह हुआ है कि आजादी के बाद उध समझी जाने वाली कथित सवर्ण जातियों का बडा तबका आर्थिक रूप से भयंकर त्रासदी का सामना कर रहा है।
राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने अपने पहले कार्यकाल के अन्तिम वर्ष में सर्व-प्रथम इस समस्या को समझने का प्रयास किया और आर्थिक आधार पर चौदह प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को भेजा था। उस समय केन्द्र सरकार में वसुन्धरा राजे, मन्त्री के रूप में शामिल थी, लेकिन अटल की राजग सरकार ने गहलोत के प्रस्ताव को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। उसी प्रस्ताव पर वोट पाने की आस में वसुन्धरा राजे ने आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रदान करने की घोषणा करके लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आरक्षण की मांग कर रहे ब्राह्मणों के साथ हुई अपमानजनक घटना को देश का ब्राह्मण कभी नहीं भूल सकता है। शान्तिपूर्वक मुख्यमन्त्री से मिलकर ज्ञापन देने की मांग कर रहे निर्दोष लोगों पर पुलिस ने इतनी लाठियां बरसाई थी कि दर्जनों लोग लहु- लुहान हो गये और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पडा। इनमें से अनेक लोगों का तो यहाँ तक कहना है कि पुलिस के डण्डों की मार से शरीर पर बने निशानों को वे इस जीवन में कभी नहीं भुला सकेंगे और अपनी आगामी पीढियों तक को भाजपा को वोट नहीं देने देंगे । उसी वसुन्धरा राजे द्वारा उध जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की घोषणा पर कैसे विश्वास किया जा सकता है?
इन हालातों में देश के करीब बीस प्रतिशत निर्धन और विपन्न सवर्ण लोगों के बधों के भविष्य के बारे में सोचना बहुत जरूरी है। अन्यथा इनमें से कुछ बधे रास्ता भी भटक सकते हैं। चाहे कोई भी राजनैतिक दल हो सच्चाई एवं ईमानदारी से कभी भी निर्णय लेने के पक्ष में इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जाती है। इसी का परिणाम है कि सवर्ण गरीबों के लिये घोषित तथा राजस्थान विधानसभा में पारित चौदह प्रतिशत आरक्षण को राजस्थान हाई कोर्ट ने असंवैधानिक मानते हुए तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण को सही नहीं मानते हुए स्टे कर दिया है, जबकि संघर्ष करने के लिये नये प्रतिमान स्थापित करने वाली गूजर जाति के लिये हाई कोर्ट की राय भी भिन्न प्रकार की है। इस स्थिति में सवर्ण गरीबों का आरक्षण मुद्दा कहीं अंधेरे में खो गया लगता है। सवर्णों की ओर से भी इस बारे में कोई मांग नहीं की जा रही है। सभी जानते हैं कि बिना मांगे किसी को कुछ भी नहीं मिलता है।
मैं भी व्यक्तिगत रूप से आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में नहीं हूँ। मेरा ऐसा मत किसी पूर्वाग्रह या विक्षोभ के कारण नहीं है, बल्कि संविधान में वर्णित आरक्षण के प्रावधानों का सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा अनेक बार किये गये विश्लेषण के प्रकाश में मेरा ऐसा मानना है कि सामाजिक न्याय की संविधान-सम्मत संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिये केवल उन्हीं वर्गों को सरकारी सेवाओं में तथा शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिये जिनका सरकारी सेवाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है और जो सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से समाज के अन्य वर्गों से पिछडे हुए हैं। यह सिद्धान्त विपन्न सवर्णों पर लागू नहीं होता है, लेकिन केवल इसीलिये विपन्न गरीबों के बच्चों के विकास को अवरुद्ध भी तो नहीं किया जा सकता।
इसलिये बहुत जरूरी है कि विपन्न सवर्णों के उत्थान के लिये ऐसा मध्य का रास्ता निकाला जावे, जिससे विपन्न सवर्णों के बच्चों को केवल आर्थिक कमजोरी की वजह से वांछित उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना पडे। मेरी राय में इसका एक संवैधानिक रास्ता भी बन सकता है। संविधान के अनुच्छेद 15 (3) के प्रकाश में कम से 25 प्रतिशत विपन्न सवर्णों के बच्चों को केवल शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के समय निर्धारित अंकों में छूट प्रदान करने से और इनके बच्चों को अजा एवं अजजा के बच्चों की हीं भांति छात्रवृत्ति प्रदान करने के प्रावधान लागू करने से उनका जीवन संवर सकता है। इसमें साफ कहा गया है कि सरकार बच्चों एवं स्त्रियों के कोई विशेष उपबन्ध करती है तो इससे समानता के सिद्धान्त को उल्लंघन नहीं होगा।
यदि सरकार द्वारा ऐसा किया जाता है तो इससे समाजिक न्याय स्थापित तरने की संविधान की मंशा पूरी होने के साथ-साथ विपन्न सवर्णों के बच्चों को बिना आरक्षण के प्रावधान लागू किये ही आगे बढने का अवसर प्रदान किया जा सकेगा, जो बहुत जरूरी है। इसे हम आरक्षण के बजाय आर्थिक संरक्षण प्रदान करने का वैधानिक उपचार कह सकते हैं। परन्तु इसके लिये समाज में माहौल बनना एवं विपन्न सवर्णों की ओर से इस सम्बन्ध में पुरजोर आवाज उठाया जाना बेहद जरूरी है। क्योंकि वर्तमान लोकतान्त्रिक व्यवस्था में बिना जनान्दोलन एवं बिना मांग उठाये कुछ भी मिलना सपने देखने जैसा है!
शीर्षक/की वर्ड/Labels :
विपन्न-सवर्ण,
संरक्षण
आरटीआई एक्ट की अवमानना करने वालों को राजस्थान सूचना आयोग का संरक्षण!

Tuesday, May 18, 2010
आरटीआई एक्ट की अवमानना करने वालों
को राजस्थान सूचना आयोग का संरक्षण!
यहाँ उन मामलों की बात की जाये जिनमें लोक सूचना अधिकारी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सूचना आयोग अपीलार्थी के पक्ष में निर्णय देते हैं, जिनमें सूचना उपलब्ध होने के उपरान्त भी लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपील अधिकारी द्वारा सूचना नहीं दी गयी होती है। ऐसे मामलों में धारा 20 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही करने के बजाय, राज्य सूचना आयोग की ओर से अधिकतर मामलों में निर्णय दिया जाता है कि लोक सूचना अधिकारी द्वारा एक माह के अन्दर सूचना प्रदान कर दी जावे। इसके बाद भी अनेक मामलों में सूचना नहीं मिलती है। अनेक सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं का तो यहाँ तक कहना है कि उनकी ओर से लिखित में या मौखिक रूप से द्वितीय अपील में उठाये जाने वाले मुद्दों या तर्कों की अपील के निस्तारण के समय चर्चा तक नहीं की जाती है। बल्कि उठाये गये तर्कों की अनदेखी करके निर्णय सुनाये जाते हैं। इसे न्याय को विफल करने की प्रक्रिया के सदृश्य समझा जाना चाहिये।
------------------------------------------------------
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'
------------------------------------------------------
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट), 2005 की धारा 20 में साफ शब्दों में लिखा है कि यदि राज्य सूचना आयोग की किसी मामले का निर्णय करते समय यह राय हो किे लोक सूचना अधिकारी ने बिना किसी युक्तियुक्त (समुचित) कारण के सूचना के लिये किसी आवेदन को प्राप्त करने से इनकार कर दिया हो या निर्धारित समय अविधि (तीस दिन) के भीतर सूचना नहीं दी हो......तो राज्य सूचना आयोग ऐसे लोक सूचना अधिकारी के विरुद्ध निर्धारित अवधि गुजर जाने के बाद प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से जुर्माना अधिरोपित करेगा, लेकिन ऐसे जुर्माने की कुल राशि 25000 से अधिक नहीं होगी। इसी धारा के अन्त में यह भी उल्लेख किया गया है कि लोक सूचना अधिकारी के विरुद्ध विभागीय सेवा नियमों के तहत अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश भी की जा सकेगी।
राजस्थान के सन्दर्भ में उक्त नियम का अनुपालन करवाने की कानूनी जिम्मेदारी राजस्थान सूचना आयोग की है, लेकिन राज्य के सूचना अधिकार कानून से जुडे कार्यकर्ता एवं सूचना प्राप्ति के इच्छुक लोगों का इस बात से बेहद निराशा हो रही है कि इस प्रावधान का अनुपालन करवाने के लिये राज्य सूचना आयोग बिलकुल भी संजीदा नहीं है, जो इस कानून में अपेक्षाओं के प्रतिकूल है। दूसरी ओर राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपीलों का अम्बार लग रहा है। जिसके कारण मामलों का शीघ्रता से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इन दोनों हालातों के लिये सीधे तौर पर केवल राज्य सूचना आयोग स्वयं ही सम्पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। इस बात को समझने के लिये सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया पर थोडा सा प्रकाश डालना जरूरी है।
एक आवेदक सूचना प्राप्त करने के लिये निर्धारित शुल्क अदा करके सम्बन्धित लोक सूचना अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करता है। सर्व-प्रथम तो लोक सूचना अधिकारी द्वारा आवेदन प्राप्त ही नहीं किया जाता है या कई दिनों तक टरकाने के बाद आवेदन प्राप्त किया जाता है। जिनके आवेदन प्राप्त नहीं किये जाते हैं, फिलहाल उनकी पीडा को छोड दें और विवेचन के लिये केवल उन्हीं मामलों को सामने रखते हैं, जिन्हें लोक सूचना अधिकारी कार्यालय द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है। आवेदन को निर्धारित 30 दिन तक इन्तजार करता है, लेकिन 30 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया जाता है। 31 वें दिन अपील अधिकारी को अपील प्रस्तुत की जाती है। अपील अधिकारी के लिये निर्धारित अधिकतम 45 दिन अवधि में अपीलार्थी को कोई उत्तर नहीं देता है, तब थक हारकर द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग को पेश की जाती है।
राज्य सूचना आयोग जरिये नोटिस 21 दिन में उत्तर देने के लिये लोक सूचना अधिकारी को निर्देश देते हैं। नोटिस में यह भी उल्लेख किया जाता है कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो धारा 20 के तहत कार्यवाही की जा सकती है। इसके बावजूद भी अधिकतर मामलों में 21 दिन में इस नोटिस का कोई उत्तर नहीं दिया जाता है। राज्य सूचना आयोग इसके उपरान्त भी ऐसे अनुशासनहीन लोक सूचना अधिकारियों के विरुद्ध अपने नोटिस के अनुसार किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करता है और फिर से नोटिस जारी किया जाता है। कई मामलो में दो से तीन बार नोटिस जारी करने के बाद लोक सूचना अधिकारी स्वयं या अपने किसी प्रतिनिधि के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत करते हैं।
इस दौरान सूचना प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को हर बार राज्य की राजधानी जयपुर में राज्य सूचना आयोग के दफ्तर में उपस्थित होना पडता है। यहाँ उन मामलों की बात की जाये जिनमें लोक सूचना अधिकारी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सूचना आयोग अपीलार्थी के पक्ष में निर्णय देते हैं, जिनमें सूचना उपलब्ध होने के उपरान्त भी लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपील अधिकारी द्वारा सूचना नहीं दी गयी होती है। ऐसे मामलों में धारा 20 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही करने के बजाय, राज्य सूचना आयोग की ओर से अधिकतर मामलों में निर्णय दिया जाता है कि लोक सूचना अधिकारी द्वारा एक माह के अन्दर सूचना प्रदान कर दी जावे। इसके बाद भी अनेक मामलों में सूचना नहीं मिलती है। अनेक सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं का तो यहाँ तक कहना है कि उनकी ओर से लिखित में या मौखिक रूप से द्वितीय अपील में उठाये जाने वाले मुद्दों या तर्कों की अपील के निस्तारण के समय चर्चा तक नहीं की जाती है। बल्कि उठाये गये तर्कों की अनदेखी करके निर्णय सुनाये जाते हैं। इसे न्याय को विफल करने की प्रक्रिया के सदृश्य समझा जाना चाहिये।
इन हालातों में लोक सूचना अधिकारी और प्रथम अपील अधिकारी अधिकतर मामलों में सूचना देना तो दूर सूचना प्राप्ति के आवेदनों पर कोई कार्यवाही करना ही जरूरी नहीं समझते हैं और राज्य सूचना आयोग की कोई परवाह नहीं करते हैं। परिणामस्वरूप सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आम व्यक्ति को सूचना मिलना असम्भव हो गया है। इस कानून के तहत हर मामले में राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपीलों का अम्बार लग रहा है और ऐसे में अधिक सूचना आयुक्तों के पदों के सृजन की मांग की जा रही है। जबकि यदि प्रत्येक मामले में राज्य सूचना आयोग धारा 20 के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही करने की इच्छाशक्ति दिखाने के अपने कानूनी कर्त्तव्य का निर्वाह करें तो अधिकतर मामलों में लोक सूचना अधिकारी कार्यालय से ही सूचना मिल जायेगी और मुश्किल से दस प्रतिशत मामलों में ही राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपील पेश होंगी और जो होंगी उनमें अधिक गुणात्मक व त्वरित निर्णय होंगे।
इस प्रकार राज्य सूचना आयोग स्वयं ही सूचना का अधिकार अधिनियम की अवमानना करने वाले लोक सूचना अधिकारियों को दण्डित करने के स्थान पर, संरक्षण प्रदान कर रहा है। ऐसे में सूचना प्राप्त करने वालों का जमकर शोषण एवं अपमान हो रहा है और सूचना अधिकार कानून का मजाक उडाया जा रहा है। सरकारें तो चाहती ही नहीं कि सूचनाएँ मिलें, क्योंकि सूचना मिलेंगी तो काले कारनामें रुकेंगे और यदि काले कारनामें रुकेंगे तो काली कमाई कैसे होगी और यदि काली कमाई नहीं होगी तो भ्रष्ट अधिकारियों के एश-ओ-आराम के साधन एवं राजनेताओं के चुनाव खर्च के लिये अपार सम्पदा का अर्जन कैसे होगा?
इन लोगों के गैर-कानूनी कार्यों को दबे रहने देने में राजस्थान सूचना आयोग का समर्थन घोर चिन्ता एवं दुःख का विषय है। इस पर जनता और गैर-सरकारी संगठन ही लगाम लगा सकते हैं या सूचना अधिकार के प्रति दिल्ली हाई कोर्ट जैसी सच्ची श्रृद्धा प्रदर्शित करने वाले न्यायिक निर्णय सूचना आयोग को ठीक कर सकते हैं। कुछ न कुछ तो कदम उठाने ही होंगे। अन्यथा आजादी के बाद पहली बार मिले इस वास्तविक लोकतान्त्रिक अधिकार को भ्रष्ट एवं मनमानी की आदी अफसरशाही पूरी तरह से मृत घोषित कर देगी।
शीर्षक/की वर्ड/Labels :
अवमानना,
आरटीआई,
संरक्षण,
सूचना आयोग
Subscribe to:
Posts (Atom)